उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,04 फरवरी 2021 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूतपूर्व छात्र शरजील उस्मानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुणे के एल्गार परिषद के हाल के एक आयोजन में भड़काऊ बयाने देने के आरोप में उनके खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुणे में भी शरजील के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। शरजील उस्मानी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में भी मामला दर्ज कराया गया। लखनऊ के ही अनुराग सिंह नाम के व्यक्ति ने यूट्यूब पर अपलोडेड वीडियो के वायरल होने को लेकर केस दर्ज कराया है। इस शिकायत के आधार पर 124 ए, 153 ए, 153 ए (2), 153 बी (1) (सी), 295 ए, 298, 504, 505 (1) (बी), 505 (2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुणे के स्वारगेट पुलिस स्टेशन में एक दिन पहले शरजील के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि पुणे के बीजेपी नेताओं की ओर से शरजील की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। साथ ही उसके खिलाफ दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 124-ए यानी राजद्रोह का आरोप जोड़ने की मांग की गई।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.