उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट ,9 फरवरी..क्षेत्र पंचायत पहाड़ी में विगत 2 वर्षों से लगातार भ्रष्टाचार की इबादत लिखने का कार्य चल रहा है। क्षेत्र पंचायत निधि 14 वां वित्त 15 वां वित्त योजना अंतर्गत विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धनराशि का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर घटिया कार्य दिखाकर बंदरबांट किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि क्षेत्र पंचायत की धनराशि को बड़े पैमाने पर ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पहले से अच्छे निर्माणाधीन कार्यों को तोड़फोड़ कर घटिया किस्म की टाइल्स एवं डस्ट का प्रयोग कर कार्य कराया गया है।पहले से गबन के आरोप में सिद्ध बाबू द्वारा भ्रष्टाचार की कहानी को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।आखिर क्या कारण है मौजूद खंड विकास अधिकारी भी ब्लॉक परिसर में घटिया कार्यों को देखते हुए भी नजरअंदाज कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि निर्माण कार्य पहले टेंडर प्रक्रिया प्रकाशन बाद में कराया जा रहा है। पंचायत पहाड़ी में विकासखंड परिसर में आवासीय भवनों में टाइल्स रंगाई पुताई कार्य लागत 597000 विकासखंड परिसर में आवासीय भवनों में टाइल्स एवं रंगाई पुताई कार्य लागत 772000 को यह तो ठेकेदारों द्वारा पहले विकासखंड में कार्य को पूरा करा दिया गया। बाद में टेंडर प्रकाशन कराया गया। इसी क्रम में लगभग एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में मिनी वाटर सप्लाई निर्माण कार्य आगत 165000 प्रति ग्राम पंचायत के नाम पर टेंडर टेंडर प्रकाशन कराया गया तथा चेहते ठेकेदारों को सेटिंग करके कार्य दिया गया। बड़े पैमाने पर क्षेत्र पंचायत के कार्यों में धांधली की जा रही है। कमीशनबाजी कर दलालों द्वारा कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा टेंडर खरीद चेहतों को करा कर प्रकाशन बाद में कराया गया है। बड़े पैमाने पर छेद पंचायत के धनराशि को बंदरबांट कर गबन करने का कुचक्र रचा जा रहा है। बड़े पैमाने पर छेद पंचायत निधि से मनमाने तरीके से कार्य कराया गया है। इस संबंध में क्या मोबाइल फोन के माध्यम से खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह से पक्ष जानना चाहा तो फोन नहीं रिसीव हुआ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.