उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। 9फरवरी महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव में आज एकल,युगल और समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं हुई । वाद विवाद और क्विज प्रतियोगिता हुई। एथलेटिक्स के अंतर्गत दौड़, जंप, थ्रो और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुई। रंगोली, पोस्टर चित्रकला एवं फोटोग्राफी इत्यादि विधाओं की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई ।दूसरे दिन की विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदी भवन में डॉ राममूर्ति त्रिपाठी के संयोजन में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आत्मनिर्भर भारत अभियान, रोजगार में सहायक विषय को लेकर 10 विद्यार्थियों ने इसके पक्ष विपक्ष में अपनी अपनी बातें रख वाद- विवाद प्रतियोगिता में सहभागिता की।डॉ विभाष चंद्र के संयोजन में 27 प्रतियोगियों के मध्य क्विज प्रतियोगिता हुई।
संगीत इकाई, विवेकानंद सभागार में डॉक्टर विवेक फड़नीस के संयोजन में छात्र-छात्राओं के आकर्षक एकल, युगल और समूह नृत्य की प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसका संचालन डॉ आर के पांडे ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ वंदना पाठक, डॉ अजय चौरे, डॉ प्रसन्न पाटकर,डॉ अशोक दुबे रहे।अध्यक्षता प्रो आई पी त्रिपाठी ने की। डॉ प्रसन्न पाटकर के संयोजन में ललितकला के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।डॉ विनोद कुमार सिंह के संयोजकत्व में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विधाओं से जुड़ी प्रतियोगिताओं में आज पाँच हजार मीटर और 200 मीटर की प्रथक प्रथक दौड़ हुई। ऊंची कूद, लंबी कूद ,तवा फेक व भाला फेंक आदि एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं महिला- पुरुष संवर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। डॉ विनोद कुमार सिंह ने पहले दिन की खेलकूद प्रतियोगिताओं का परिणाम बताते हुए बताया कि 800 मीटर छात्राओं की रेस में निकिता वर्मा बीपीईएस को प्रथम, शांति सिंह पीजीडीसीए को द्वितीय और शुभांशी द्विवेदी प्रबंधन को तृतीय स्थान मिला। छात्रों की 800 मीटर दौड़ में बीपीईएस के प्रदीप कुमार प्रथम,अंशुमान त्रिपाठी द्वितीय और उमेश कुमार को तीसरा स्थान मिला। छात्रों के गोला फेंक प्रतियोगिता में बीपीई एस के छात्र अनिमेष मिश्रा प्रथम, प्रणव त्रिपाठी बी ए द्वितीय और मोहित सिसोदिया तीसरे स्थान पर रहे ।इस दौरान स्थापना दिवस के पूजन हवन समिति के संयोजक पंडित अर्जुन गर्ग में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया।डॉ अभय कुमार वर्मा के नेतृत्व में फोटोग्राफी के विद्यार्थियों को स्टिल फोटोज के व्यवहारिक ज्ञान की दृष्टि से छायांकन की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.