स्वछता का महत्व भी सिखाता है खड़ी-हल्दी का मंचन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय लखनऊ फेस्टिवल के अंतर्गत नवीनतम हास्य नाटय प्रस्तुति खड़ी-हल्दी का मंचन आज संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में किया गया। आज की प्रस्तुति के मुख्य अतिथि माननीय रवि शंकर खरे (अध्यक्ष, बी0 न0 ए0) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन किया गया रमा जायसवाल द्वारा और इसका निर्देशन किया विवेक मिश्रा श्विष्णुष् ने, नाटक का लेखक है युवराज। नाटक खड़ी-हल्दी, जिसमें एक पिता, जो की जितना बहार से सख्त अंदर से उतना ही सरल, एक माँ जिसकी दुनिया उसके घर की रसोई से शुरू हो कर महीने की राशन लिस्ट पर खत्म होती है, छोटा भाई जो घर के माहौल को हल्का करने में अहम भूमिका निभाता है और एक बड़ा भाई जो बहुत छोटी उम्र से ही बहुत बड़े सपने देख रहा है। चारो की छोटी से दुनिया है और उसमें होने वाले छोटे-छोटे किस्सों को सरलता से दर्शाने की कोशिश करता है। यह नाटक खड़ी-हल्दी- सख्त पर स्वास्थवर्धक और शुभ है। नाटक कोविड-19 की महामारी में आम परिवार का दैनिक जीवन-यापन दिखाने के साथ- साथ स्वछता का महत्व भी सिखाता है।