उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिला में जहां प्रधानमंत्री आवास ग्राम पंचायतों में दम तोड़ती नजर आ रही है वही आपको बता दें कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों को बेघर भी करने लगी है ऐसा ही मामला विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायत कल्ला के मजरा चकला गुरु बाबा के पास का प्रकाश में आया है जहां एक गरीब परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त तो आ गई लेकिन पहली किस्त लाभार्थी रामगोपाल(बच्चा) का आशियाना उजाड़ दी इसकी वजह यह रही कि लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारी व जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन लाभार्थियों के नाम शामिल किए उन लाभार्थियों का नाम विगत वर्ष पहले आवास योजना में शामिल हो चुका है वहीं जब प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त रामगोपाल के खाते में आई तो रामगोपाल अपना मिट्टी का पुराना मकान जिसमें रहा करता था उसको उजाड़ दिया लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी को तब भी होश नहीं आया कि आखिर लाभार्थी को इसके पूर्व प्रधानमंत्री या इंदिरा आवास योजना का लाभ मिल चुका है वहीं लाभार्थी रामगोपाल अपनी पहली किस्त का ₹20000 भी निकाल लाया और जब काम शुरू किया तो ग्राम पंचायत अधिकारी को पुरानी याददाश्त फिर से आ गई और फिर ग्राम पंचायत अधिकारी ने लाभार्थी रामगोपाल से 20000 की रिकवरी की बात करने लगा जिसको लेकर रामगोपाल का परिवार सदमे में है क्योंकि उसके पास रहने के लिए अब ऐसा कोई मकान भी नहीं बचा जिसमें वह अपने परिवार के साथ जीवन गुजारा कर सके वही सबसे बड़ी बात यह प्रकाश में आई कि आखिर विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी किस हिसाब से लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दे रहे हैं जो इस तरह की त्रुटियां सामने आती है कि जहां लोगों का आवास देने की जगह किसी गरीब परिवार को बेघर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं वहीं अगर संपूर्ण विकास खंड के ग्राम पंचायतों की बात करें तो अधिकांश ऐसे परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना में सुविधा शुल्क सचिवों को देने के बाद शामिल किए गए हैं जिसमें एक ही परिवार के मां बेटा वा बच्चे सहित कई सदस्यों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सूची में शामिल किए गए हैं जबकि वास्तविक पात्र व्यक्ति दर-दर भटक रहा है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.