उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)खीरों रायबरेली आज दिनांक 2 मार्च 2021 को श्री दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर खीरों रायबरेली में मिशन शक्ति

अभियान के तहत घरेलू हिंसा दहेज प्रथा बाल विवाह निषेध पॉक्सो एक्ट विषय पर चर्चा हुई जिसमें श्रीमती विमला सहाय ने छात्राओं को समाज में सर उठा कर जीने के कुछ तरीके बताएं और समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करने की अपील की। और बालिकाओं से कहा कि अब समाज में स्त्री और पुरुषों का समान अधिकार है आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है अगर आपको कोई भी व्यक्ति परेशान करता है तो आप विद्यालय में लगे पिंक लेटर बॉक्स में अपनी समस्या एक कागज में लिख कर डाल दें और आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और संबंधित व्यक्ति पर अवश्य कार्यवाही होगी इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली वीरांगनाओं के बारे में भी चर्चा हुई जिसमें महारानी लक्ष्मी बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पितांबर जी अनिल कुमार पाल रामबाबू सिंह विमला सहाय संजीव कुमार तिवारी संदीप मिश्रा सुरेंद्र शर्मा राम कुमार दुबे कुंवर बहादुर सिंह समस्त अध्यापक उपस्थित रहे
रिपोर्ट तहसील संवाददाता चंदन सोनी लालगंज रायबरेली
You must be logged in to post a comment.