अखिलेश मिश्र बने व्यापार मंडल घुइसरनाथ के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता को महामंत्री, राकेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा संतोष कुमार वैश्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त लालगंज में उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी उदयशंकर दुबे ने घुइसरनाथ धाम व्यापार मंडल के गठन की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)लालगंज प्रतापगढ :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ईकाई घुइसरनाथ धाम का अखिलेश मिश्र को अध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता को महामंत्री, राकेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष, संतोष वैश्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राकेशचंद्र वैश्य को उपाध्यक्षनियुक्त किया गया।संरक्षक पद पर उमेश पांडेय, शिवदास जायसवाल, रामपियारे केशरवानी, शंकरदास जायसवाल, श्रीनाथ बर्मा, माताप्रसाद उपाध्याय तथा छोटेलाल बर्मा को मनोनीत किया गया। बुद्धवार को लालगंज में हुई पदाधिकारियों की बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी व लालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदयशंकर दुबे ने प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर घुइसरनाथ धाम व्यापार मंडल के गठन के लिए अखिलेश मिश्र को अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेवारी सौंपी। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी उदय शंकर दुबे ने कहा कि जनपद की लगभग सभी बाजारों में व्यापार मंडल का गठन हो चुका है, लेकिन घुइसरनाथ धाम में व्यापार मंडल महत्वाकांक्षा के चलते अस्तित्व में नही आ सका। उन्होंने कहा अखिलेश मिश्र एक जुझारू और संघर्षशील व्यक्ति हैं लिहाजा उम्मीद है कि अब व्यापार मंडल व्यापरियों के हित में बेहतर काम करेगा। घुइसरनाथ के नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान की सुरक्षा के लिए वे तत्पर रहेगें। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर घुइसरनाथ व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की रुपरेखा तय की जाएगी।इस मौके पर लालगंज व्यापार मंडल के प्रवक्ता राजकुमार मिश्र, अध्यक्ष रामपुर राजू सिंह, लालगंज के महामंत्री सुनील मोदनवाल, रानीगंज के अध्यक्ष प्रमोद सिंह सांगीपुर के अध्यक्ष करुणाशंकर तिवारी, अम्बिका मिश्र, धीरेंद्रमणि शुक्ला,लालगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह लालदेवआदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश