राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर आज शनिवार को जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) पार्टी की प्रदेश प्रधान महासचिव युवा राणा अजय सिंह के द्वारा जिलाध्यक्ष श्री राम तिवारी के अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक स्थान सकरावल पूरब टाण्डा एकता मैदान के निकट संपन्न हुआ।
जिसमे पार्टी संबंधित अनेक मुद्दों पर बात- चीत किया गया तथा पार्टी पदाधिकारियों को राणा अजय सिंह के द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तन- मन से पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करे जिससे पार्टी को आगे बढाया जा सके।
उक्त मौके पर पार्टी अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद असगर ,अल्पसंख्यक जिला सचिव परवेज आलम , किसान जिलाध्यक्ष हरीश चंद वर्मा ,महिला जिलाध्यक्ष ममता सिंह ,जिला प्रधान महासचिव राम सुभाव गौड़ , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गौड़ , जिला सचिव जितेंद्र कुमार तथा कार्यकर्ता रोहित, विशाल, राजकुमार गौड़, अशहर ,अहमद, शिवा, अंकुर कुमार, जितेंद्र कुमार, मो० इमरान ,रानू ,अख्तर ,आमिर आदि लोग उक्त मौके पर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टाण्डा अम्बेडकर नगर।
You must be logged in to post a comment.