उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म भूमि) जौनपुर
शाहगंज, जौनपुर। जिला पंचायत सदस्यीय क्षेत्र वार्ड नं. 17 से भाजपा प्रत्याशी माधुरी देवी जायसवाल के समर्थन में सांसद सीमा द्विवेदी ने ओईना के बाग व गांव के काली माता मंदिर परिसर में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने माधुरी देवी के चुनाव निशान छड़ी पर वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की। इसके पूर्व अन्य वक्ताओं में नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए माधुरी देवी को चुनाव निशान छड़ी पर वोट देते हुए जिताने की सभी से अपील किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित माधुरी देवी जायसवाल ने अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने की बात कही। उनके प्रतिनिधि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाया और जनता से विकास करने का वादा किया। इस अवसर पर अनुराग जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, मंटू, देवी प्रसाद जायसवाल, दीपक मोदनवाल, सागर, रामप्रसाद मोदनवाल सहित तमाम समर्थक शामिल रहे।
नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.