गेंहू क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण -दैनिक कर्म भूमि

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म भूमि) जौनपुर

 

शाहगंज, जौनपुर : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा गेहूं क्रय केंद्र जलालपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि गेहूं की खरीदारी बढ़ाई जाए। क्रय केंद्र पर पेयजल की उचित व्यवस्था रहे। कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि गेहूं क्रय केंद्र में बिना मास्क के कोई प्रवेश न करने पाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश द्वारा शाहगंज मंडी स्थित खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने क्रय प्रभारी को निर्देशित किया किसानों को गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समय से किसानों के खातों में पैसा भेजे जाये। क्रय केंद्र पर कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाये जाए।

 

नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला