पीठासीन अधिकारी रात्रि विश्राम निर्धारित ड्यूटी स्थल पर ही करें ऐसा न करने पर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी डीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा मतदिवस देर सायं जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहां की चुनाव कार्य कोरोना वॉयरस संक्रमण फैलने के कारण चुनौती पूर्ण हो गया है। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को निर्देश दिया है कि खुद को संक्रमण से बचाते हुए चुनाव संपन्न कराएं। मास्क एवं समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों एवं पार्टी रवाना स्थल पर कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पीठासीन अधिकारी अपने बूथों पर पहुंचकर यह सुनिश्चित करले की दीवारो पर कोई आपत्तिजनक चीजें चस्पा तो नही की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान में लगे कार्मिकों के पास एक दूसरे के मोबाइल नंबर अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदान कार्मिक गांव के किसी भी व्यक्ति से आवभगत नहीं कराएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई कोविड-19 पोजेटिव व्यक्ति मतदान करना चाहता है तो मतदान के अंतिम आधे घंटे में कर सकता है।
पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि उनका उद्देश्य निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान बूथ के अंदर नहीं जाएंगे। मीडिया को मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नही होगी। मीडिया परिसर तक ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रात्रि विश्राम निर्धारित ड्यूटी स्थल पर ही करें ऐसा न करने पर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने मतदान में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच संवाद बना रहे इसलिए जौनपुर कम्युनिकेशन नाम का एप तैयार किया गया है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश एवं एडिशनल एसपी देहत त्रिभुवन सिंह के द्वारा चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी जोनल, सेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों को दी गई।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर नीतीश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शहर डा0 संजय कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला