अंबेडकर जयंती पर विभिन्न संगठन के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया-

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मुँगराबादशाहपुर। मुंगरा बादशाहपुर कस्बे में स्थित अंबेडकरनगर वार्ड में संविधान निर्माता व भारत रत्न तथा देश के पहले कानून मंत्री बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शालीनता पूर्ण ढंग से मनाया गया। अनेक संगठनों के उपस्थित लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबा साहब को याद किया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि भारत के निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक व सभासद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सिर्फ दलितों के नहीं बल्कि सर समाज के हितैषी थे।और सर्व समाज के आदर्श पुरुष हैं उन्होंने विषम परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण की बाबा साहब ने विश्व का सर्वोत्तम संविधान बनाकर भारत को एक विशेष पहचान दिलाई। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब किसी जाति विशेष के नेता नहीं हैं, बल्कि सर्व समाज के पूजनीय है। और जो कार्य किए हैं वह सब जाति धर्म से ऊपर उठकर किए हैं। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शैलेंद्र साहू ने उपस्थित लोगों को बाबा साहेब के बारे मेें विस्तार से बताते हुए कहा कि हम उस महापुरुष के परिनिर्वाण दिवस मना रहे हैं जिन्होंने एक अमानवीय व्यवस्था में लड़ाई लड़कर हम सबको मान दिया सम्मान दिया हम सभी को एक समान रहने का संविधान दिया।नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता किजब हमारे देश भारत में छुआछूत, भेदभाव, ऊंच-नीच जैसी अनेक सामाजिक कुरीतियां अपने चरम अवस्था पर थी ऐसे में इन बुराईयों को दूर करने में भीमराव अंबेडकर का अतुल्य योगदान माना जाता है। संचालन भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता( पिंटू )ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सन्तोष कुमार गुप्ता, बसपा नगर अध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, हृदय नारायण मुन्ना, सभासद रामजस मौर्य, जमुना गौतम, चेता साईं, रंजीत गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सत्य प्रकाश व धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला