राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अंबेडकरनगर गुरुवार की भोर में स्थानीय बाजार में दवा लेने जा रहे सपा नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य सहयोगी की भी मौत हुई है । दो व्यक्तियों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है । बता दें कि गुरुवार की भोर में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआईकला गांव निवासी सपा नेता संजय राजभर दवा लेने चार पहिया वाहन से देवरिया बाजार जा रहे थे । इसी बीच मुख्य बाजार में मारुति का संतुलन बिगड़ गया जिससे अनियंत्रित होकर कार खंभे से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । कार में सवार संजय राजभर तथा चैतू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।गुरुवार की भोर में हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।थानाध्यक्ष पीएन तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.