राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या।
मतगणना परिणाम आने के पश्चात कोई भी विजयी प्रत्याशी किसी भी प्रकार ना तो विजय जुलूस निकालेगा ना ही किसी प्रकार का हर्ष प्रकट करेगा उक्त जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन, अधिकारी डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि पूरे जनपद में धारा 144 लागू है जनपद के सभी अपर जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी क्षेत्र अधिकारी को धारा 144 का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि कोविंड-19 की द्वितीय लहार बड़ी तेजी से फैल रहा है।
ऐसे में जनपद को संक्रमण से बचने हेतु आवश्यक हो गया है कि कोई भी विजई प्रत्याशी विजय जुलूस निकालेगा ना ही ऐसा कोई ग्रुप करेगा जो ब्राह्मण प्रत्याशी को आपके लिए लगे और ना ही मतगणना स्थल से अपने साथियों के साथ समूह में जाएगा।
धारा 144 के तहत किसी भी स्तर पर 5 से अधिक मित्र एकत्र नहीं हो सकते हैं उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी सभी क्षेत्राधिकारी सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों की बैठाकर अथवा संपर्क सभी को यह स्पष्ट कर दे जनपद में धारा 144 लगी है ऐसे में सभी प्रकार के जुलूस निकालने के लिए प्रतिबंध है जो प्रत्याशी जुलूस निकालेगा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसी तरह राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्देश जारी किया गया है।।
पवन चौरसिया ब्यूरो चीफ अयोध्या
You must be logged in to post a comment.