उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। 14 मईमहात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि बढ़ा दी गईं है। शैक्षणिक सत्र 2020 -21 के लिए संचालित विविध पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में एमपी आनलाईन माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 निर्धारित थी । कोविड – 19 के संक्रमण से उत्पन्न अपरिहार्य स्थिति तथा लॉक डाउन के चलते प्रवेश के इक्छुक छात्रों की सुविधा की दृष्टि से कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने यूजीसी डीईबी की स्वीकृति की प्रत्याशा में प्रोविजनल रूप से प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मई,2021 तक विस्तारित कर दी है।इस आशय की जानकारी देते हुए दूरवर्ती शिक्षा के निदेशक प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि अब दूरवर्ती पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश 31 मई 2021 तक एम पी ऑनलाइन के माध्यम से ले सकते हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.