उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा दिनेश कुमार सिंह द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम से संबंधित चित्रकूट जनपद के राजापुर तहसील के सभी न्यायपंचायतों के नामित सेक्टर magistrates के कार्य की उनसे दूरभाष पर समीक्षा की । एडीओ पंचायत अपनी न्याय पंचायत में किसी गांव में नहीं गये। इस हेतु रूपनारायण ado panchayat पहाड़ी को चेतावनी दी गई।
सभी न्याय पंचायतों के लिए नामित मजिस्ट्रेटों से अपेक्षा की गई कि प्रतिदिन अपने क्षेत्र के सभी गांव का भ्रमण करें और यह सुनिश्चित करे कि गांव में प्रतिदिन निगरानी समिति की बैठक हो।आशा घर घर जायै और जो लक्षणयुकत को चिन्हित करके दवा का पैकेट दे। सभी चिन्हित लक्षण व्यक्तियों का आर आर टी को सूचित कर उसकी टेस्टिंग भी कराएं।
यह भी सुनिश्चित करें कि गांव में प्रतिदिन साफ सफाई अच्छे से हो या जिम्मेदारी पंचायत सचिव और गांव के सफाई कर्मचारियों की होगी। सैनिटाइजेशन हो और फागिग हो।
पंचायत के मजिस्ट्रेट निगरानी समिति की बैठक में स्वयं भी भाग लिया करें और गांव वालों को संक्रमण से बचने के उपायों से जागरूक करें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.