कोविड-19 रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत एनजीओ के साथ बैक्सिनेशन के लिए की बैठक- डीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिला अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में एनजीओ को साथ वैक्सीनेशन के लिए एक बैठक की गयी तथा इसका प्रचार प्रसार करने के लिए उन्होंने एनजीओ के साथ विचार विमर्श कर वैक्सीनेशन को किस तरह से तेजी लाई जाए तथा इस टारगेट को पूरा किया जाए इस संबंध में एनजीओ के साथ वार्ता की गई। एनजीओ के संचालक ने इस बैक्सिनेशन में सहयोग के लिए उत्साहित हुए एवं अपनी सहमत दिखाई। तथा उन्होंने कुछ गांव को भी चुने। पीरामल फाउंडेशन के संचालक नफीस अहमद, एजुकेट गर्ल के संचालक शबनम सैफी, विद्या वेलफेयर सोसाइटी के संचालक ममता सोनी, एवं ग्रामीण विकास संस्थान एनजीओ के साथ बैठक की गई इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिला अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह एवं प्रमुख ब्लॉकों के एसडीएम आदि लोग उपस्थित थे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट