राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार तथा हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं जन सेवा है क्योंकि हम नर सेवा को नारायण सेवा समझते हैं इस भावना के साथ टांडा के सकरावल में मास्क और सेनेटाइजर तथा थर्मामीटर के साथ जनता के द्वार पहुंच कर सेनीटाइजर का छिड़काव किया गया 11:00 बजे मोदी जी के मन की बात को लोगों ने समूह में सुना जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया गया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रामसूरत मौर्य, नगर उपाध्यक्ष श्री राम कुमार मौर्य सेक्टर संयोजक श्री अप्पू सोनी सभासद श्रीमती शर्मिला मौर्या तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.