पीआरवी टीम ने सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। यूपी 112 जनपद चित्रकूट जनपद चित्रकूट पीआरवी 2042 थाना बरगढ़ अंतर्गत दिनाँक 30/05/2021 को समय 09:07 बजे इवेंट संख्या 3574 द्वारा घटनास्थल अरवारी मोड़ थाना बरगढ़ से कॉलर रोहिनी प्रसाद द्वारा सूचना दी गयी कि 4 पहिया और बाइक का एक्सीडेंट हो गया है एक लोग घायल है।

*कृत कार्यवाही* इस सूचना पर पीआरवी तत्काल अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर पहुंच कर पीआरवी कर्मियों को जानकारी हुई कि मोटरसाइकिल और बोलेरो गाड़ी में टक्कर हो गई है जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका नाम शिवशंकर कुशवाहा पुत्र जग जाहिर कुशवाहा थाना पनवार जिला रीवा मध्यप्रदेश है। पीआरवी कर्मियों ने तत्काल घायल व्यक्ति को पीआरवी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ में भर्ती कराया गया है। घायल के परिजनों को भी सूचना दी गई है।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट