राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर
हाईस्कूल (High School) के परीक्षार्थियों को कक्षा 9 के 50% अंक और 10वीं प्री बोर्ड में प्राप्तांक अंक के 50% अंक देकर परिणाम घोषित किया जा सकता है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को एक अहम फैसला लेते हुए यूपी बोर्ड (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद छात्रों को प्रमोट करने और परिणाम घोषित (UP Board Result) करने के फॉर्मूले की मंजूरी दे दी. दरअसल कोरोना की वजह से परीक्षाएं रद्द हुई थी. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कुल 29 श्रेणियों के अलग-अलग फॉर्मूला तय किया गया है. उन्होंने बताया कि हम लोग हाईस्कूल के 50% और कक्षा के अर्धवार्षिक के 40% और प्री बोर्ड के 10 प्रतिशत मार्क्स को आधार बनाकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा. हाईस्कूल के लिए कक्षा 9 के 50% और अर्धवार्षिक परीक्षा के 50 प्रतिशत अंक को आधार बनाकर रिजलट घोषित होगा. डिप्टी सीएम ने बताया कि जो भी छात्र इससे संतुष्ट नहीं होंगे वो बाद में परीक्षा देकर सुधार कर सकेंगे. चूंकि परीक्षा नहीं हुई है इसलिए इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. इसी आधार पर जुलाई में अंक तालिकाएं जारी की जाएगी.
रिपोर्ट -विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.