ओलम्पिक मे भारत को पदक,ओलम्पिक संघ ने बधाई दी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)  कानपुर ओलम्पिक संघ ने ओलम्पिक मे लवलीन के कांस्य पदक और रवि दहिया के फाइनल मे पहुंचने और नीरज चोपडा के दोनो हाकी टीम के प्रदर्शन के लिये मिठाइयां बांट कर खुशी जाहिर की। वही केनरा बैंक के साथ मिलकर इस मौके पर विकास नगर ग्रीन बेल्ट पर खिलाडियों के नाम पर वृक्षारोपण किया गया।शहर के ओलम्पिक सचिव रजत आदित्य दीक्षित ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने चांदी जैसा आगाज हो गया है। पूरी दुनिया में तिरंगा ऊंचा करने खिलाड़ियों को पूरा देश सलाम कर रहा है और ओलम्पिक में पदक जीतने से बाकी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। देश में खेलकूद के प्रति और जागरूकता बढ़ेगी।इस मौके शैलेश कुमार,विनीता यादव,अंकुर दिवेदी शिव प्रसाद,सौरभ गौर,जीशान,सुनीता यादव और अर्चिता थापा ने एक दुसरे को मिठाइया खिलाई व खिलाडियो को शुभकामनाएँ दी।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर