खबर छापने पर दबंगों ने रास्ता रोककर पत्रकार को दे डाली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिला के थाना कोतवाली कर्वी फिर एक बार गुंडई देखने को मिल रही है।जिसमे पत्रकार का रास्ता रोककर खुलेआम गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है अगर हम बात करे पत्रकार की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तो सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पत्रकारों साथ किसी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नही की जाएगी।लेकिन पुलिस कार्यवाही की जगह मूकदर्शक साबित हो रही है। आपको बतादे कि पत्रकार सुरेंद्र सिंह कछवाह दैनिक अखबार जन्म प्रसारण टाइम का जिला ब्यूरो चीफ है और निष्पक्ष खबरें चलाता रहता है जिससे खुन्नस खाए दबंगों ने पत्रकार का रास्ता रोककर व मारपीट कर सोने की चेन व पैसे छीन लिए पत्रकार ने कोतवाली कर्वी में दबंगों के खिलाफ शिकायत की है कि दबंगों ने पत्रकार व पत्रकार के परिवार को हमेशा गाली गलौज करते रहते है और जान से मारने की धमकी देते है। जिसकी शिकायत पत्रकार सुरेंद्र सिंह कछवाह ने कोतवाली कर्वी में की है और थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट