*बाल विज्ञान कांग्रेस की आंचलिक कार्यशाला का आयोजन*

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

अम्बेडकर नगर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जनपद स्तरीय आयोजन में उत्कृष्ट प्रोजेक्ट निर्माण के लिए मार्गदर्शक शिक्षकों एवं 10 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों हेतु कार्यशाला का आयोजन 31 अक्टूबर दिन रविवार को 11:30 बजे से 02 बजे तक गूगल मीट पर आयोजित होगा यह सूचना जिला समन्वयक निरंजन लाल ने दिया।
इस तृतीय आँचलिक कार्यशाला में अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी, चन्दौली ,भदोही और जौनपुर जनपद शामिल हैं।
कार्यशाला में जुड़ने के लिए गूगल मीट का लिंक अलग से शिक्षा विभाग द्वारा दिया जाएगा। सम्बन्धित विज्ञान शिक्षक प्रति जिला कम से कम 10 समूह के बच्चे और उनके गाइड टीचर्स तथा जो लोग पिछ्ली कार्यशालाओं में सहभागिता न कर पाए हों और वे शिक्षक जो अपने को पुनः अपडेट करने की इच्छा रखते हों, स्वयं एवं बच्चों का यथाशीघ्र रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करते हुए अपने विद्यालय से अधिकतम बच्चों को इस अभिनव गतिविधि के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के राज्य समन्वयक पूर्वी उत्तर प्रदेश डा. एस. के. सिंह ने सम्बन्धित जिला समन्वयकों को आवश्यक सहयोग के लिए निर्देशित किया है।

रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर