उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी तथा प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व दि ग्राम टुडे यूपी के संपादक श्रीकृष्ण पांडेय को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौक़े पर जन अभिव्यक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान बिजनौर के इंद्रधनुष साहित्यिक संस्था की तरफ़ से प्रदान किया गया।
ग़ौरतलब है कि श्रीकृष्ण पांडेय बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं।समाज सेवा,राजनीति,पत्रकारिता, शिक्षा व संगीत के क्षेत्र में लगभग तीन दशकों से लगातार सक्रिय हैं।पत्रकारिता के माध्यम से जन सरोकार से जुड़े मुद्दों के प्रति सामाजिक जागरूकता फ़ैलाने की वजह से उन्हें वर्ष 2021 के जन अभिव्यक्ति सम्मान से नवाजा गया है।उक्त सम्मान मिलने से उनके प्रशंसकों व शुभचिंतकों में ख़ुशी की लहर है।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.