उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- 26 जनवरी 2020 को 71 वां गणतंत्र दिवस सादगी,सौहार्द्ध,निष्ठा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने सर्वप्रथम अपने कैम्प कार्यालय में व प्रातः 8.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया व संविधान के संकल्प को दोहराया गया । कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया व शहीदों को नमन किया तथा कहा कि 71 वां गणतंत्र दिवस आज हम मना रहे हैं पूरे विश्व में जितनी शासन की वयवस्िा लागू हुई उसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था को सर्वोपरि माना गया है। जो प्रास्तावना आज पढ़ उसमें सबको सम्मान मिले और भला हो उसी वयवस्था को निरन्तर बेहतर करें ओर इस शुभ दिन पर स्मरण रहे कि व्यवस्था को कैसे बेहतर बनाकर लागू किया जा सके। बेस्ट प्रणाली हमारे देश में लागू हुई है उसमें बहुत कुछ करके दिखाया गया है ओर बहुत करना बाकी है। आज हम शपथ लें कि हमें अपने देश को फिर से सोने की चिडि़या बनाना है। हमलोग जब तक कोशिश नहीं करेंगे तब तक सफलता नहीं मिलेगी। जो गरीब व असहाय हैं उन्हें केन्द्र बिन्दू मानकर उनकी सेवा करें तो सबसे बड़ा योगदान होगा। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान प्रस्तुत करने पर राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी की छात्राओं व शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया।अपर जिलाधिकारी जी0 पी0 सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार, कोषागार के अशोक गुप्ता, कलेक्ट्रेट के न्याय सहायक अवध नारायण आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये तथा इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का संचालन आयुध सहायक मनोज कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।प्रातः 07.00 बजे नगर पालिका कर्वी अंतर्गत मलिन बस्ती शत्रुध्नपुरी,नगर पंचायत राजापुर में कारखाना मलिन बस्ती से तहसील मुख्यालय तक व नगर पंचायत मानिकपुर में वाल्मीकी नगर पूर्वी में सफाई अभियान एवं उप जिलाधिकारी कर्वी,मानिकपुर व राजापुर द्वारा चयनित स्थानो ंपर सफाई अभियान एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत के स्कूल,ए.एन.एम.सेंटर,पंचायत सचिवालय,आंगनबाड़ी केन्द्र,पी.एस.सी.,सी.एस.सी.तथा सामुदायिक केन्द्रों के बाहर सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई। प्रातः 08.00 बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी घोष के साथ एन.सी.सी.स्काउट द्वारा झांकिया निकाली गई। प्रातः 08.30 बजे समस्त सरकारी अर्द्ध सरकारी भवनों पर झण्डोराहण/झण्डाभिवादन व राष्ट्रगान तथा संविधान के संकल्प का स्मरण कराया गया। प्रातः 10.00 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण,राष्अ्रगान,संविधान के संकल्प का स्मरण एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।तदोपरान्त जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को मिष्ठान व फल वितरित किया। प्रातः 11.00 बजे साइकिल दौड़ स्टेडियम सोनेपुर से प्रारम्ी होकर देवांगना घाटी तक जाना एवं वापस स्टेडियम आना । अपरान्ह 03.00 बजे से पुलिस, पी.ए.सी.होमगार्डस द्वारा पटेल चौराहे से ट्राफिक चौराहा एवं पुराने अस्पताल चौराहा होते हुए धुस मैदान में रूटमार्च समाप्त किया।सांयकाल 04.00 बजे टाउनहाल कर्वी में मा0 राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति वितरण का आयोजन किया गया। मा0 मंत्री जी व विधायक ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने माता पिता का सम्मान करें,गुरूजनों का सम्मान करें तो निश्चित रूप् से सफलता प्राप्त होगी। असफलता पर धैर्य बनाये रखें। विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लें।इस अवसर पर दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक ने जन प्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.