उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 05 अभियुक्तों के कब्जे से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब महुआ निर्मित व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये।प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में वरि0उ0नि0 कृपानन्दन शर्मा तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त छोटेलाल पुत्र विशाले कोल निवासी अकबरपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब महुआ निर्मित के साथ गिरफ्तार किया गया । उ0नि0 नईम तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त कल्लूराम यादव पुत्र भोला प्रसाद निवासी गोण्डा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। चौकी प्रभारी सरैया संदीप कुमार पटेल तथा उनके हमराही आऱक्षी चन्द्रभूषण राय द्वारा अभियुक्त लल्लू खां पुत्र तेज खां निवासी कालीघाटी सरैया थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 131/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 विपिन कुमार मिश्रा तथा हमराही आरक्षी विवेक कुमार द्वारा अभियुक्त मो0 याकूर पुत्र रहमान निवासी कस्बा व थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 60 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरूद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ सविता श्रीवास्तव तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त रितेश कुमार निवासी कोरियाडीह थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को 30 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना बरगढ़ में मु0अ0सं0 73/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.