एक अभियुक्त 05 किलो 400 ग्राम हरा गांजा के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 बल्देव सिंह तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त नथनलाल उर्फ राधे कोल पुत्र रामलखन कोल निवासी अमरपुर ऊंचाडीह थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 05 किलो 400 ग्राम हरा गांजा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 132/2021 धारा 08/20(क)/25 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट