हिंदू एकता महाकुंभ के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए:-डीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने हिंदू एकता महाकुंभ के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगाए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ एक ब्रीफिंग कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम स्थल पर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी आपस में तालमेल स्थापित कर अपने-अपने ड्यूटी स्थल का भ्रमण अवश्य कर लें अगर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं ताकि समाधान कराया जा सके उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दें ताकि विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से बनी रहे पेयजल की व्यवस्था जल संस्थान कराएं, कार्यक्रम स्थल सहित पार्किंग स्थलों पर साफ सफाई की टीम बनाकर जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर पालिका परिषद कराएं स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए, स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगा दिया गया है।उन्होंने कहा कि यहां पर अति महानुभाव इस कार्यक्रम में आ रही हैं उनके सुनने के लिए लोग भी काफी मात्रा में आ रहे हैं मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी आयोजक से संपर्क कर सीटिंग प्लान अवश्य समझ ले अपनी ड्यूटी स्थल से हटे नहीं मंच व विद्युत सुरक्षा का प्रमाण पत्र भी लिया जाए, भोजन वितरण पर विशेष ध्यान देना होगा इसी प्रकार की अव्यवस्था न हो हम सभी लोगों को इस हिंदू एकता महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराना है ड्यूटी में सक्रियता अवश्य बरती जाए, उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट व अन्य स्थलों से जो वीबीआईपी लाने व ले जाते समय संबंधित मजिस्ट्रेट मार्ग की व्यवस्था पहले से ही क्लियर करा ले ताकि आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो उन्होंने कहा कि रामघाट और परिक्रमा मार्ग में भी ड्यूटी लगाई गई है वहां पर भी पेयजल विद्युत व साफ-सफाई अच्छी तरह से रहे इसका संबंधित अधिकारी विशेष ध्यान दें। पुलिस अधीक्षक ने मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों से कहा कि आप लोगों ने काफी ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कराया है आप लोगों को काफी अनुभव है अपने-अपने ड्यूटी स्थल को अवश्य देख लें कहा कि कार्यक्रम का चरित्र धार्मिक है शालीन रहकर कार्य करें इसमें आदरणीय संत महंत आ रहे हैं कोई समस्या पैदा करता है तो उसे शांति पूर्वक निस्तारण करें किसी के साथ अभद्रता नहीं करना है जो वीआइपी पॉइंट पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट लगे हैं वह सक्रियता से कार्य करें पार्किंग स्थलों पर जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है उसमें जिस तरह से पार्किंग वाहनों को खड़ा कराना है उसी के अनुसार कराएं किसी को कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं ताकि समाधान कराया जा सके और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराना हम आप सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी राजबहादुर , अपर उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आर एस मिश्रा, उप निदेशक कृषि राजेश दूबे सहित संबंधित अधिकारी पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट