उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 विजय बहादुर यादव तथा उनकी टीम द्वारा वहद ग्राम चुनहापुरवा से अभियुक्त (1) रामनारायण केवट पुत्र मतगंजन निवासी कपसेठी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 01 किलो 150 ग्राम सूखा गांजा व अभियुक्त (2) बुद्धविलास केवट पुत्र रामदुलारे निवासी कपसेठी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 01 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.