उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में रुपया 50 लाख से अधिक निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ-साथ और परियोजनाओं में पत्थर लगाए जाने आदि के संबंध में बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने राजकीय महाविद्यालय, लक्ष्मण पहाड़ी पर विकास कार्य, राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर, रामायण सर्किट रामघाट, डॉ राम मनोहर लोहिया प्रेक्षा गृह का निर्माण, बाल एवं महिला संप्रेषण गृह का निर्माण, नंदी गौशाला नरेंन खेड़ा, जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रस्तावित डायलिसिस, किसान कल्याण केंद्र कर्वी, बाल एवं महिला संप्रेषण गृह का निर्माण, राजकीय हाई स्कूल टिकरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मऊ एवं पहाड़ी, ग्राम पंचायत कसहाई में बरात घर का निर्माण, राजकीय बाल संप्रेषण गृह विकास भवन, ट्रांजिट हास्टल, भरतकूप का पर्यटन विकास कार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मानिकपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानिकपुर, गोस्वामी तुलसीदास डिग्री कॉलेज कर्वी, राजकीय डिग्री कॉलेज मानिकपुर, ड्रग वेयरहाउस का निर्माण मऊ, सराय अकिल मार्ग (महिला घाट) पर यमुना नदी में सेतु का निर्माण, कलवलिया टेरा मार्ग पर बाल्मीकि नदी पर दिव्य सेतु निर्माण, सखोह चकोर मुस्तकिल मार्ग पर सखौहा नाला पर दिव्य सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य निर्माण, नवीन थाना भरतकूप के ऑनावासीय भवन का निर्माण, मऊ, मानिकपुर, राजापुर में अग्निशमन केंद्र आवासीय भवनों का निर्माण कार्य, भदेदू विकासखंड राजापुर में गोवंश बन्य बिहार का निर्माण, नवीन मानसिक मंदित आश्रम गृह सह प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण, ग्राम पंचायत खंडेला में गोवंश वन्यजीव स्थापना, कुई में गुहिया नदी/ नाला में स्पान के लधु एवं पहुंच मार्ग अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कार्य, सर्किट हाउस भवन के निर्माण, नवीन थाना सर दुआ के अन आवासीय भवनों का निर्माण, बरगढ़ क्षेत्र में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि संबंधित निर्माण कार्य पर चर्चा हुई। जिला अधिकारी ने कहा कि भवनों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, परियोजना अधिकारी ऋषि मुनि उपाध्याय, अर्थ एवं संख्या अधिकारी सरिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.