उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में21 दिसंबर 2021 को जनपद प्रयागराज में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं अन्य कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ प्रस्तावित संगोष्ठी के संबंध में तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने लाभार्थियों के लिए वाहन व्यवस्था, भोजन, चाय नाश्ता, पेयजल, रूट चार्ट, मेडिकल किट्स, मास्क आदि की समीक्षा की। उन्होंने डीसी एनआरएलएम सुदामा प्रसाद को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को ले जाने तथा वापस आने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें डीसी एनआरएलएम ने बताया कि जनपद से 5404 लाभार्थियों को ले जाने के लिए 108 बसों की व्यवस्था की गई है जिसमें प्रत्येक वाहनों पर अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हैं साथ ही पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है, जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बसों पर नंबर अवश्य अंकित किया जाए तथा प्रयागराज में किस जगह बसें जनपद चित्रकूट की पार्क होगी उसकी भी जानकारी करके चालक परिचालकों को बता दिया जाए,स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों के नाम, पिता, पति का नाम आदि ब्लॉक वार गांव बार अवश्य बना लिया जाए उन्होंने एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए कि चालक परिचालक जिम्मेदार लगाएं, खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विकासखंड पर प्वांइंट बनाकर लाभार्थियों को ले जाने व छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को लगाया जाए सभी लाभार्थियों को जिस स्थान से ले जाए उसी स्थानों पर छोड़ें यह सुनिश्चित कर लें किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजबहादुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.