सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने जगदीश चंद्र- छठवीं बार फिर से चुने गए सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष-

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर(मुंगरा बादशाहपुर)। ब्लॉक सभागार में सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सहायक विकास अधिकारी शिव शंकर मिश्रा की देखरेख में ब्लॉक के 101 में से 87 सफाई कर्मी मौजूद रहे। 63 मत पाकर जगदीश चंद्र अध्यक्ष चुने गए। वही मंत्री पद के लिए अजय कुमार पटेल , कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल निर्विरोध चुने गए। सफाई कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के दो दावेदारों में जगदीश चंद्र व लाल प्रताप यादव रहे। जिसमें जगदीश चंद्र को 63 मत तथा लाल प्रताप यादव को 24 मत मिले। जिसमें 39 मतों से जगदीश चंद्र को विजई घोषित किया गया। चुनाव में कुल 87 मत पड़े। चुनाव अधिकारी अमरनाथ यादव ने जीत के बाद प्रमाण पत्र नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चंद्र को दिया। जिसमें सहायक विकास अधिकारी ने कहा कि पूरी निष्ठा और लगन के साथ सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभा कर सफाई अभियान को गति दें। इस अवसर पर सुनील कुमार, प्रेमचंद, अमरजीत, चंद्रशेखर, शशीकांत मौर्य, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, हरिलाल, संजय कुमार व दिनेश आदि लोग मौजूद रहे।