उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने भोली भाली जनता में भय आतंक फैलाकर गुण्डा गर्दी करने वाले 02 अभियुक्तों के विरूद्ध 07 यू0पी0 गुंडा एवं 06 अभियुक्तों के विरूद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्त 1.सुशील द्विवेदी पुत्र नत्थू निवासी राजापुर 2. पंकज शुक्ल पुत्र रामनरेश निवास भदेदू 3. लालमणि शुक्ला पुत्र श्यामसुन्दर प्रसाद निवासी मिश्रनपुरवा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट के विरुद्ध 03 यूपी0 गुण्डा एक्ट तथा अभियुक्त 1.दीनानाथ पुत्र चुनाबद 2. लल्ली उर्फ गुलाब पुत्र चुनबाद 3. विजय पुत्र रामचन्द्र 4. फदाली यादव पुत्र गोरेलाल 5. श्यामबहादुर पुत्र फदाली निवलासीगण रुपौलियन टोला कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट के विरुद्ध धारा 110जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर गिरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त 1. लहुरा रैदास पुत्र बुडका निवासी पोखरी पुरवा 2. श्यामबाबू पुत्र रामआसरे निवासी इन्द्रानगर थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट के विरुद्ध 03 यूपी0 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी।थानाध्यक्ष बहिलपुरवा राजोल नागर द्वारा अभियुक्त 1. सौरभ पटेल पुत्र शिवनरेश निवास शीतलपुर तरौंहा 2. शिवचरन पुत्र बाबूलाल पटेल निवासी गदाखान माराचन्द्रा थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट के विरुद्ध 03 यूपी0 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी।प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवमूरत यादव द्वारा अभियुक्त बसन्तलाल पुत्र अनिल कुमार द्विवेदी निवासी सेमरा थानाबरगढ़ जनपद चित्रकूट के विरुद्ध धारा 110जी सीआरपीसी की कार्यवाही।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.