उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) सिद्धार्थनगर शुक्रवार 31-01-2020 को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर विजय ढुल द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर चुके 10 पुलिसकर्मियों को उनके सेवानिवृत्त पर पुष्पमाल,शाल,धर्मग्रन्थ आदि देकर उक्त कर्मियों की सुखद तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना कर विदा किया गया | उक्त अवसर पर मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, दिलीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर,अभिनव श्रीवास्तव,निरीक्षक प्रज्ञान,पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक उ0नि0 अनिल शर्मा आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे |
*सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का नाम-*
01- उप निरीक्षक(स0पु0) मुन्नीलाल यादव (पुलिस लाइन्स जनपद सिद्धार्थनगर)
02- उप निरीक्षक (ना0पु0) वृजवासी राम साहनी (थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर)
03- उप निरीक्षक (ना0पु0) सलिक राम शर्मा (सम्मन सेल जनपद सिद्धार्थनगर)
04- उप निरीक्षक (ना0पु0) प्रतिमा त्रिपाठी (वाचक पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर)
05- उप निरीक्षक (ना0पु0) बच्चाराम पाण्डेय (थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर)
06- उप निरीक्षक (ना0पु0) जर्नादन पाण्डेय(थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर)
07- उप निरीक्षक (ना0पु0) मोती चन्द(थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर)
08- उप निरीक्षक (ना0पु0) शिवशंकर पाण्डेय( महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर)
09- मु0आरक्षी (चालक) जंगीलाल (पुलिस लाइन्स परिवहन शाखा जनपद सिद्धार्थनगर)
10- मु0आरक्षी (ना0पु0) विरेन्द्र कुमार (पुलिस लाइन्स जनपद सिद्धार्थनगर)
*रिपोर्ट~ अर्जुन सिंह सिद्धार्थनगर*
You must be logged in to post a comment.