उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।स्कूटर मोटरसाइकिल पार्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गहमरी शास्त्री नगर में मानव श्रृंखला बनाकर जनता को वोट देने के लिए अपील की गहमरी ने कहा कि देश में राज नेताओं के हाथ में नहीं बल्कि जनता के हाथ में है। इसलिए जनता को अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजने का अधिकार मिला है।लेकिन जनता अपने अधिकार से कई बार भागने का प्रयास करती है और चुनाव के समय मतदान करने से गुरेज करती है।लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि चुनाव में प्रत्येक मतदाता भाग ले और अपने मत का प्रयोग करे।लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट अमूल्य है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। आम आदमी के वोट से ही देश का भाग्य तय होता है।यदि हम भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन चाहते है तो सभी को मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लेना चाहिए।इस मौके पर आनंद झा,छोटे लाला,हरनाम सिंह यादव,करण,अजय,सोनू सरदार,छोटू राहुल आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.