*एसपी सचिन शर्मा के निर्देश में गौरिहार थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी एवं उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह जोनवाल की बड़ी कार्रवाई* *चोरी के माल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे 2 माह पूर्व की थी आरोपियों ने चोरी*

भारत/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि//भोपाल छतरपुर//छतरपुर डीआईजी विवेक राज सिंह एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में गौरीहार थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी की कार्यवाही,गौरिहार में हुई चोरी का किया खुलासा,चोरी का माल बरामद, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,जानकारी के मुताबिक विगत 14 दिसंबर 2021 को मोतीलाल सोनी पिता बिहारी लाल सोनी निवासी गौरिहार के यहां घर का ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात व नगदी 40000 चोरी होना बताया गया था पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी के माल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया, कार्यवाई में उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह जोनवार, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी,कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह, का.प्रधान आरक्षक 1165 हरिशरण यादव, आरक्षक 1182 कपिंद्र,आरक्षक 1250 राजीव सैनी,आरक्षक 56 दृगपाल की विशेष भूमिका रही।

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य