मध्यान्ह भोजन होगा पोषकयुक्त चावल का प्रयोग

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट: जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों में अब पोषकयुक्त चावल का ही प्रयोग किया जाएगा। कहा कि वर्तमान में खाद्य सुरक्षा भत्ता के माध्यम से अभिभावकों को पोषकयुक्त चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे लोगों में चावल के प्रयोग को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां गुणवत्ता को लेकर हो रही है। उन्होंने बताया कि पोषकयुक्त चावल पूरी तरह से गुणवत्तायुक्त है। सभी प्रधानाध्यापक कोटेदार से प्लस एफ मार्क वाले चावल की ही मांग करें तथा जो कोटेदार न दे, उसके संबंध में तत्काल विभाग को अवगत कराएं। जिससे कि उसका निस्तारण कराया जा सके तथा हर हालत में विद्यालय में पोषकयुक्त चावल का ही प्रयोग किया जाए।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट