उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे है ऑपरेशन पाताल के क्रम में थाना राजापुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश कुमार तिवारी तथा उनकी टीम उपनिरीक्षक सूबेदार बिन्द, आरक्षी अंकित सचान, अंकित शुक्ला व कामता सिंह द्वारा आरोपी हरी सोनकर पुत्र प्रेमचन्द्र को तथा जयचन्द्र व प्रकाश पुत्रगण राजबहादुर निवासीगण कारखाना मोहल्ला थाना राजापुर को एक-एक तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में आरोपियों के विरुद्ध थाना राजापुर में आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.