उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर की अध्यक्षता में जनपद के समस्त थानों के विवेचकों को पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र उन्नाव के माध्यम से ऑनलाइन रिफ्रेशर विवेचना की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग कार्यशाला में विवेचकों को आधुनिक तरीके से साक्ष्य संकलन के तरीके बताये गये तथा विवेचना निस्तारण के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने के तरीके भी बताए गए।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.