उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट: रेड रिबल क्लब व जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुलसचिव व कार्यक्रम समन्वयक रमापति मिश्रा ने की।
जिसमें जिला चिकित्सालय के परामर्शदाता रक्तकोष शंकरदीन ने बताया कि 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति निश्चित समयांतराल पर रक्तदान कर सकते हैं। आमतौर पर लोग रक्तदान करने से इसलिए डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे शरीर में कमजोरी हो जाएगी। जबकि ऐसा नहीं है। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है। वजन नियंत्रित रहता है। कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। लोगों को इसके बारे में जागरुक करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में रेड रिबन क्लब राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र विकास भारती ने किया। नीतू तिवारी, दलीप कुमार, सूर्यप्रकाश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.