उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमचित्रकूट: उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि एक जुलाई से वन महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। जिसमें जिन विभागों को जो लक्ष्य दिया गया, उसी के अनुसार पौधरोपण कराएं। विभागों द्वारा जिन जगहों को चिन्हित कर गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं, उनका शत प्रतिशत जियो टैग अवश्य करा लें। कहाकि अभी तक इसमें कुछ विभागों की स्थिति ठीक नहीं है, वह प्रगति करें। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि अमृत सरोवर के आसपास ही अमृत उद्यान की स्थापना कराएं तथा वहां पर हरिशंकरि के पौधो का रोपण अवश्य कराए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर, नीति आयोग के तालाब, खेल के मैदान, गौशाला आदि स्थानों को चिन्हित करके पौधरोपण कराया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत उद्यान की स्थापना करके 75 पौधे लगाए जाने हैं, उसकी भी व्यवस्था खंड विकास अधिकारी करा ले। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो शासन से पौधरोपण के निर्देश दिए गए हैं, उसी के अनुसार व्यवस्था करके पौधरोपण कराएं। यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम से कहा कि जिन विद्यालयों में अभी योग का कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ है, उनमें शुरू करें। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि विद्यालय खुल रहे हैं, वहां पर भी प्रत्येक विद्यालय में योगा का कार्यक्रम कराएं। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय से कहा कि पुलिस लाइन में भी योग का कार्यक्रम कराया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी आर के दीक्षित ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों से कहा कि वन विभाग की नर्सरियों में पर्याप्त पौधे उपलब्ध है। अपने नजदीकी क्षेत्र की नर्सरी से पौधों का उठान समय से करा कर पौधरोपण कराएं तथा पौधरोपण जो भी कराया जाए, उसकी सुरक्षा की कराई जाए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी आर के त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, उप प्रभागीय वनाधिकारी उषा देवी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.