सीएम ने स्वच्छता पुरस्कार के लिए चुने चित्रकूट के तीन विद्यालय

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत जिले के तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया है। इसमें मानिकपुर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैंया भाग एक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़चपा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलगदहिया शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रदेश स्तर पर कुल 26 विद्यालयों का चयन हुआ था, जिनमें नौ विद्यालयों को सीएम योगी ने अपने हाथों से पुरस्कार दिया है। इन नौ में से तीन विद्यालय केवल चित्रकूट जनपद के हैं। पुरस्कार पाने वाले सरैंया विद्यालय के शिक्षक उमाशंकर पांडेय ने बताया कि यह जिले और बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। बेसिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के बेहतर समन्वय से जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने जिले के तीन विद्यालयों को स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जताई है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट