शाहगंज में सपा की तिरंगा पदयात्रा, गूंजते रहे देश भक्ति नारे

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

 

जौनपुर (शाहगंज)।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर धूम मची हुई है। शहर से लेकर गांव तक आजादी के तराने गूंजते रहे हैं। इसकों लोकर जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें राजनीतिक दल भी शामिल हो गए हैं। साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। मां भारती के जयकारों से समूचा इलाका गूंज उठा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के पुत्र शिवेंद्र यादव के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र शाहगंज स्थित पिलकिछा पुल से तिरंगा पद यात्रा निकाली गई।

 

गांव की तिरंगा पदयात्रा में सपा कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति सम्मिलित हुए। यात्रा का जगह-जगह कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शाहगंज क्षेत्र के पिलकिछा पुल से शुरुआत की गई जो कि खुटहन चौराहा होते हुए खुटहन स्थित सपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान अगस्त क्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

पदयात्रा में थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव, दिलीप चौधरी, देवमणि, रामआसरे यादव ,भोला ,शैलेंद्र बिंद, अरविंद बिंद,धर्मेंद्र गौतम, अनुराग यादव सहित सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया।