उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आवासीय परिसर से वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर होते हुए गांधी वाटिका पर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं शामिल हुई। इस अवसर पर चीफ वार्डन प्रो रजनीश भास्कर ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पूरा देश बलिदानियों को स्मरण कर रहा है। इसी के चलते हम कई गुमनाम शहीदों को भी स्थानीय स्तर पर जान गए।
तिरंगा यात्रा में नारे के साथ लोगों का उत्साहवर्धन और आभार नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने किया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा विश्वविद्यालय गूंजता रहा।
इस अवसर पर डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विनय वर्मा, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ.झांसी मिश्रा, डॉ. पूजा सक्सेना, जया शुक्ला और विद्यार्थी शामिल हुए।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.