उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित जिला इकाई की बैठक भगवान बलराम किसान संघ दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थापक किसान संघ एवं भारत माता के चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि हरपाल सिंह डागर (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली) ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को स्वावलंबी सशक्त आत्मनिर्भर करने की दृष्टि से प्राकृतिक खेती करना आवश्यक है। जब तक किसान सुखी न होगा, भारत का उत्थान ना होगा। एक नारा नहीं अभी तो एक विचार है, इसी विचार को लेकर भारतीय किसान संघ किसानों के हित की बात करने वाला एकमात्र देश का सबसे बड़ा संगठन है। किसानों को जैविक, प्राकृतिक एवं बागवानी आदि खेती करनी होगी तभी समृद्धि होगी।
कमलेश सिंह महामंत्री (कानपुर प्रांत संगठन) ने बताया कि भारतीय किसान संघ ग्राम समितियों का गठन ब्लॉक समितियों का गठन जिला कार्यकारिणी की गठन कर कार्यकर्ता निर्माण महत्वपूर्ण अंग है। जिसके माध्यम से संगठन को गति मिलती है। संगठन में ही शक्ति है तभी हम अपने विचारों को सरकार तक पहुंचा सकते हैं और अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बाध्य कर सकते हैं।
जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। किसान अपनी ताकत को पहचानता है। अन्न का हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे। किसान अन्नदाता पूरे देश का पेट भरने वाला है लेकिन यदि सरकारों में इनकी मांग नहीं सुनी तो आंदोलन करना अधिकार है। अवध नारायण तिवारी ने कहा कि किसान संघ देश का सबसे बड़ा संगठन है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि है।
इस मौके पर महेश मिश्र, बलराम सिंह, गिर्वाणद्त शुक्ल, रामकिशोर, वंश गोपाल, विजय शंकर दुबे, शिवपूजन मिश्र, प्रभाकर, रामबाबू शुक्ला, अजीत कुमार पांडेय, भरत कुमार, राम प्रकाश, लक्ष्मीकांत तिवारी, शिवनारायण पटेल, कामता प्रसाद पांडेय, राम द्विवेदी, विजय शंकर द्विवेदी, गणेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.