उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 2 अभियुक्तों को 2 किलो 300 ग्राम गाँजे के साथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राजेश कुमार राय तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त प्रिन्स तिवारी पुत्र बब्लू तिवारी निवासी सरांय अकिल कौशाम्बी को 1 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजापुर में एनडीपीएस एक्ट अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी अंकित शुक्ला, शुभम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मुन्नी लाल तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अबरार पुत्र रहूफ खाँन निवासी कस्बा व थाना बरगढ को 1 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ थाना बरगढ में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी अंकित शुक्ला, शुभम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.