पितृविसर्जनी आमावस्या में मंदाकिनी स्नान कर श्रद्धालुओं ने की कामदगिरी की परिक्रमा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकट में रविवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। रामघाट मेें मंदाकिनी स्नान करने के बाद लोगांे ने पितरों को पिंडदान किया और भगवान कामतानाथ के दर्षन कर परिक्रमा लगाई। एक दिन पहले से ही धम्रनगरी में श्रद्धालुओं का जमावडा लगने लगा था। यूपी व एमपी प्रषासन ने पअने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व भीड को नियंत्रित करने के लिए चाक-चैबंद इंतजाम किए है।

पितृ विसर्जनी अमावस्या में दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। हजारों की संख्या में लोग अपने पितरों को गयाधाम में पिंडदान करने के बाद शनिवार की शाम धर्मनगरी पहुंच गए थे। रविवार को सुबह से ही रामघाट में मंदाकिनी स्नान के लिए श्रद्धालुओं और पितरों को तर्पण करने वालों का जमावडा लगा रहा। लोगों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई, फिर पितरों को पिंडदान किया। अमावस्या मेला में भीड की सम्भावनाओं को देखते हुए जिला प्रषासन ने पहले से ही सुरक्षा को लेकर इंतजाम कर लिए थे। पूरे मेला क्षेत्र में यूपी व एमपी प्रषासन ने अपने-अपने क्षेत्र में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल लगाया है। भगवान कामतानाथ मंदिर में जयकारो लगाते श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर दर्षन किए। परिक्रमा मार्ग भी खचाखच भी रहा। रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं की भीड रही। यूपी प्रषासन ने कई जगह बैरियर लगाकर वाहनों को रोका। यूपीटी तिराहे से रामघाट की तरफ केवल दो पहिया वाहन ही प्रवेष पा सके। टेंपो, चार पहिया समेत अन्य वाहनों को प्रवेष नहीं दिया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट