उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 2 अभियुक्तों के कब्जे से 15 लीटर कच्ची व 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद की।
चैकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त कृष्णा जोषी पुत्र दीनदयाल निवासी चैगलिया बाजार सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी मंगला, आरक्षी आभिषेक आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार थाना रैपुरा उप निरीक्षक सिद्धनाथ राय तथा आरक्षी तिलकराज द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र पटेल पुत्र ओमप्रकाश निवासी कस्बा व थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रैपुरा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.