अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में’ थानाध्यक्ष रैपुरा राकेश मौर्या के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रमेश सिंह यादव थाना रैपुरा तथा आरक्षी दीपक श्रीवास्तव द्वारा अभियुक्त छोटेलाल प्रजापति पुत्र महारजवा निवासी कस्बा व थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रैपुरा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट