*अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार*

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षके शिवमणि मिश्रा तथा उनके हमराही आरक्षी दीपक कुमार द्वारा अभियुक्त बोधन पुत्र अनइसा निवासी ममसी बुजुर्ग थाना सरधुवा को 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना सरधुवा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट